Saturday, 8 August 2020

गुरु और शनि पूर्व दिशा में दिख रहे हैं, सुबह सूर्योदय से पहले बुध ग्रह भी दिखने लगेगा, आज रात 8 ग्रह एक साथ देखने का अवसर



आज रात में सौर मंडल के 8 ग्रह एक साथ देखने का सुनहरा अवसर है। 7.30 बजे से गुरु और शनि दिखना शुरू हो गए हैं। ये ग्रह करीब 4.30 बजे उदय हो जाते हैं, लेकिन उस समय सूर्य की वजह से दिखाई नहीं देते हैं। अब सूर्यास्त के बाद अंधेरा होते ही गुरु और शनि दिखने लगे हैं। ये ग्रह पूर्व दिशा में दिख रहे हैं। आज ही की रात चंद्र, मंगल, बुध, शुक्र और नेप्च्यून-यूरेनस भी दिखेंगे। ये ग्रह टेलिस्कोप और किसी एक्सपर्ट की मदद से आसानी से देख सकते हैं।

भोपाल की विज्ञान प्रसारक और इस क्षेत्र में नेशनल अवार्ड प्राप्त सारिका घारू ने बताया कि ये एक दु्र्लभ खगोलीय घटना है। आज रात 360 डिग्री में चक्कर लगाने वाले ये ग्रह पृथ्वी की ठीक सामने हैं। गुरु और शनि के बाद रात 9 बजे नेप्च्यून को देख सकते हैं। लाल ग्रह मंगल रात 11 बजे से दिखने लगेगा। मध्यरात्रि 12 बजे यूरेनस और रात 3 बजे के बाद सबसे चमकीला ग्रह शुक्र पूर्व दिशा दिखेगा। सूर्योदय से कुछ मिनट पहले करीब 5 बजे सौर परिवार का पहला ग्रह बुध दिखने लगेगा। इन ग्रहों के साथ ही चंद्र रात 10 बजे के बाद दिखेगा।

हमेशा क्यों नहीं दिखाई देते ये ग्रह?

सारिका ने बताया कि इन सभी ग्रहों को एक साथ एक ही रात में दिखने के योग बहुत कम बनते हैं। क्योंकि, ये ग्रह सूर्य की परिक्रमा अपनी गति से करते हुए कई बार इस स्थिति में होते हैं कि वे दिन के समय आकाश में सूर्य के साथ रहते हैं। सूर्य की वजह से ही इन्हें देख पाना संभव नहीं होता है। आज रात नेप्च्यून और यूरेनस के अलावा अन्य सभी ग्रह सामान्य आंखों से भी देख सकते हैं।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


astronomy 8 august, Guru and Saturn are seen in east direction, Mercury planet will also be visible before sunrise in the morning

from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/2DBgvAv

No comments:

Post a Comment

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में .....

  आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम बहुत कुछ संभालना सीख गए हैं — पैसा, काम, जिम्मेदारियाँ, रिश्ते… लेकिन एक चीज़ है जिसे संभालना सबसे कठिन भी...