Wednesday, 12 August 2020

16 अगस्त को मंगल करेगा मेष राशि में प्रवेश, मेष, मिथुन, कर्क, सिंह सहित 9 राशियों के लिए शुभ रहेगा समय, वृष और मकर राशि के लोग रहें संभलकर



ग्रहों का सेनापति मंगल 16 अगस्त को राशि बदलकर मीन से मेष में प्रवेश करेगा। अगले महीने 10 सितंबर को ये ग्रह वक्री होगा। 4 अक्टूबर को वक्री रहते हुए मीन राशि में जाएगा। तब तक मेष राशि के मंगल का असर सभी 12 राशियों पर बना रहेगा।

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार मंगल की वजह से कुछ राशियों के लिए परेशानियां बढ़ सकती हैं। मंगल के अशुभ असर से बचने के लिए हर मंगलवार शिवलिंग पर लाल फूल और मसूर की दाल चढ़ानी चाहिए। मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें। किसी जरूरतमंद व्यक्ति को मसूर की दाल और लाल वस्त्रों का दान करें। माता का आशीर्वाद लेकर दिन की शुरुआत करें।

मेष- मंगल राशि स्वामी है। अब इस राशि में स्वामी के आने से शुभ फल मिल सकते हैं। जमीन-जायदाद से लाभ के योग बनेंगे। आय में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

वृषभ– इस राशि के लिए मंगल द्वादश हो जाएगा। इस वजह से खर्चों में वृद्धि हो सकती है। घर के निर्माण में व्यय अधिक हो सकता है। नौकरी में बाधाएं आ सकती हैं।

मिथुन– इन लोगों के मंगल एकादश रहेगा। इस वजह से आय में वृद्धि हो सकती है। वाद-विवाद में इन्हें सफलता मिल सकती है। घर-परिवार में सुख बना रहेगा।

कर्क– इस राशि के लिए मंगल दशम रहेगा। व्यापार में लाभ मिल सकता है। कोई नया काम शुरू हो सकता है। मेहनत की अधिकता रहेगी। लेकिन, लाभ भी मिल सकते हैं।

सिंह– सिंह राशि वालों के लिए नवम मंगल जमीन संबंधी कामों से लाभ दिलवाने वाला रह सकता है। रोगों में राहत मिलेगी। भाग्य का साथ मिल सकता है। सफलता मिल सकती है।

कन्या- इन लोगों के लिए मंगल की अष्टम स्थिति रहेगी। विवाद हो सकता है। कार्यों में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। संभलकर रहना होगा।

तुला- इस राशि से मंगल सप्तम रहेगा। अविवाहित लोगों के विवाह में आ रही समस्याएं खत्म होंगी। प्रेम-प्रसंग में सफलता मिल सकती है। घर में मांगलिक आयोजन हो सकता है।

वृश्चिक– राशि स्वामी मंगल की षष्ठम स्थिति रहेगी। ये शुभ योग बनाएगी। राजनीति के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को लाभ मिल सकता है। नौकरी में अधिकारियों का साथ मिलेगा।

धनु- इन लोगों के लिए मंगल पंचम रहेगा। घर-परिवार में सुख बना रहेगा। संतान से सहयोग मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन के योग बन सकते हैं। कोई बड़ा काम पूरा हो सकता है।

मकर– मंगल चतुर्थ हो जाएगा। अनावश्यक परेशानियों बढ़ सकती हैं। घर-परिवार और कार्य स्थल पर विवाद हो सकता है। धैर्य बनाए रखें। क्रोध से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुंभ– आपके लिए मंगल की स्थिति तृतीय रहेगी। इस वजह से ट्रांसफल के योग बन सकते हैं। वाद-विवादों में जीत आपकी होगी। धन लाभ मिल सकता है। भाई-बहनों से मदद मिलेगी।

मीन– इस राशि के लिए मंगल द्वितीय रहेगा। जो कि शुभ है। धन-संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। संतान से सुख मिलेगा और सफलता मिलने के योग बनेंगे। नौकरी में मन प्रसन्न रहेगा।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Mars transit in Aries on August 16, mangan ka rashi parivartan, manga in mesh rashi, managal ka rashifal

from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/2DUEb2G

No comments:

Post a Comment

कैसे तोड़ें ? - मन और जगत के बंधन को || How to break the bond between mind and world?

श्री राम जय राम जय जय राम श्री राम जय राम जय जय राम  सच्चिदानंद भगवान की जय। सनातन धर्म की जय।  अभी-अभी आप बहुत सुंदर कथा सुन रहे थे। मेरे क...