Sunday, 5 July 2020

6 से 12 जुलाई तक मौसमी बीमारियों बढ़ सकती हैं, खान-पान में लापरवाही न करें, नौकरी में ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है



6 से 12 जुलाई तक मौसमी बीमारियों का असर बढ़ सकता है। इसीलिए खान में विशेष सावधानी रखने की जरूरत है। अंक ज्योतिष के मुताबिक ये सप्ताह नौकरी में अतिरिक्त मेहनत करने का रहेगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा से जानिए आपके लिए ये सप्ताह यानी सोमवार, 6 जुलाई से रविवार, 12 जुलाई तक का समय आपके लिए कैसा रह सकता है…

अंक 1- जिन लोगों की जन्म तारीख 1, 10,19 या 28 है

अभी बारिश का समय होने की वजह से मौसमी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारियों के लिए समय शुभ रह सकता है। पैसों से जुड़े काम सावधानी से करें।

अंक 2- जिन लोगों की जन्म तारीख 2, 11, 20 या 29 है

रिश्तेदारों और मित्रों से मिलने की योजना बनेगी। मान-सम्मान मिलेगा। उत्साह बना रहेगा। दैनिक कार्यों में जोखिम लेने से बचें। व्यय की अधिकता रह सकती है।

अंक 3- जिन लोगों की जन्म तारीख 3, 12, 21 या 30 है

नौकरी करने वाले लोगों को इस सप्ताह अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। इस सप्ताह सफलता मिल सकती है। निवेश करते समय विशेषज्ञों से परामर्श अवश्य करें। धैर्य बनाए रखें।

जिन लोगों की जन्म तारीख 4,13, 22 या 31 है

आपके लिए सप्ताह पक्ष का नहीं रहेगा। मेहनत के मुताबिक सफलता नहीं मिल पाएगी। निराशा बढ़ सकती है। अभी मन शांत रखें, अन्यथा काम और ज्यादा बिगड़ सकते हैं।

जिन लोगों की जन्म तारीख 5, 14 या 23 है

आपको अभी यात्रा से बचना चाहिए। आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। पुरानी योजनाएं बदलनी पड़ सकती है। घर-परिवार का सहयोग मिल सकता है।

जिन लोगों की जन्म तारीख 6, 15 या 24 है

आपके लिए इस सप्ताह बड़ा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। साथियों के सहयोग से बड़ी सफलता मिल सकती है। नौकरी में अधिकारी काम से संतुष्ट रहेंगे।

जिन लोगों की जन्म तारीख 7, 16 या 25 है

मन अशांत रह सकता है। कार्यालय में वाद-विवाद हो सकते हैं। क्रोध से बचें और शांति बनाए रखें। धैर्य बनाए रखेंगे तो समस्याओं को दूर कर पाएंगे।

जिन लोगों की जन्म तारीख 8, 17 या 26 है

सोच-समझकर आगे बढ़ना होगा। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें। सरकारी कामों में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।

जिन लोगों की जन्म तारीख 9, 18 या 27 है

इस सप्ताह प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। व्यापारियों के लिए समय साथ देने वाला है। लाभ हो सकता है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


weekly ank rashifal 6th july to 12th july, monday to sunday rashifal, numerology, ank jyotish, weekly horoscope, weekly rashifal in hindi

from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/2Z0Znft

No comments:

Post a Comment

कैसे तोड़ें ? - मन और जगत के बंधन को || How to break the bond between mind and world?

श्री राम जय राम जय जय राम श्री राम जय राम जय जय राम  सच्चिदानंद भगवान की जय। सनातन धर्म की जय।  अभी-अभी आप बहुत सुंदर कथा सुन रहे थे। मेरे क...