Tuesday, 9 June 2020

बुधवार को भागदौड़ करनी पड़ सकती है, कार्य में बढ़ोतरी होने के योग हैं

बुधवार, 10 जून मूलांक 1, भाग्यांक 2, दिन अंक 5, मासांक 6 और चलित अंक 5 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार बुधवार को अंक 1 के साथ अंक 2 की प्रबल मित्र युति बनी हुई है। अंक 5 की मित्र युति और अंक 6 की विरोधी युति बन रही है। अंक 2 के साथ अंक 5 की प्रबल मित्र युति बनी है और अंक 6 की मित्र युति है। अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा बुधवार, 10 जून का समय...

अंक 1- कारोबारी भागादौड़ी ज्यादा रहने से थकावट की अधिकता रह सकती है। कमाई का नया जरिया बन सकता है। कान-नाक का खास ध्यान रखें।

क्या करें-

गणेश चालीसा का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा

अंक 2- परिवार के साथ महत्वपूर्ण समय बिता सकते हैं। रुका पैसा मिल सकता है। परोपकार के कार्यों में रूचि बढ़ सकती है।

क्या करें- खीर दान करें।

महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम

अंक 3- जो भी समस्या सामने आए, उसका बहुत धैर्य के साथ सामना कर हल निकाल सकते हैं। अपने कार्यों को निर्धारित समय पर निपटाने में कोई कमी न करें।

क्या करें- श्रीहनुमतस्तवन का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल

अंक 4- निकट के लोगों पर संदेह न करें। पिछले कार्यों का मनमाफिक परिणाम मिल सकता है। माथे की नसों में खिंचाव रह सकता है।

क्या करें- शनिदेव को तिल के तेल का दीपक करें।

महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला

अंक 5- व्यापार का मामला सामान्य रह सकता है। सुख-साधनों में वृद्धि हो सकती है। नया वाहन खरीदने का मन बन सकता है।

क्या करें- शिवलिंग पर धतूरा चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद

अंक 6- ऑफिस में पूरी एकाग्रता से काम करें। अधिकारी के प्रकोप से बचें। दमे के मरीज खास ध्यान रखें।

क्या करें- भैरव बाबा को इमरती चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला

अंक 7- काम में समस्या आने से चिंता बढ़ सकती है। अपने लक्ष्य से न भटकें। शुभ समाचार पाने के लिए अभी प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है।

क्या करें- गुरु का विशेष आशीर्वाद लें।

महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला

अंक 8- कामकाज संबंधी फैसले सही समय पर ले सकते हैं। नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। नई योजना बना सकते हैं। पसलियों में दर्द को लेकर सावधानी रखें।

क्या करें- गाय को रोटी खिलाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी

अंक 9- काम-धंधा बढ़ाने के लिए योजना पर आगे बढ़ सकते हैं। अच्छे लोगों से भेंट उत्साह बढ़ा सकती है। पुरानी चिंता से मुक्ति मिल सकती है।

क्या करें- सूर्य मंत्र का जाप करें।

महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Budhwar, 10 june ank rashifal, aaj ka rashifal, numerology, ank jyotish, Wednesday 10 june ank rashifal


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2A9diGN

No comments:

Post a Comment

कैसे तोड़ें ? - मन और जगत के बंधन को || How to break the bond between mind and world?

श्री राम जय राम जय जय राम श्री राम जय राम जय जय राम  सच्चिदानंद भगवान की जय। सनातन धर्म की जय।  अभी-अभी आप बहुत सुंदर कथा सुन रहे थे। मेरे क...