Sunday, 14 June 2020

15 जून का मूलांक 6 और भाग्यांक 7 है, व्यापार बढ़ाने की योजना बन सकती है, आय में बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन सावधानी भी रखें



सोमवार, 15 जून का मूलांक 6, भाग्यांक 7, दिन अंक 2, 7, मासांक 6 और चलित अंक 5 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार सोमवार अंक 2, 7 के साथ अंक 6 की मित्र युति बनी है और अंक 5 की प्रबल मित्र युति बन रही है। अंक 2 और 7 में परस्पर विरोधी युति है। अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा सोमवार, 15 जून का दिन…

अंक 1- व्यापार बढ़ाने की योजना बना सकते हैं। आय बढ़ सकती है। खानपान में असावधानी झटका दे सकती है।

क्या करें- अपने कुलदेवता को हलवे का भोग लगाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला

अंक 2- मार्ग की बाधाएं कम होने की खुशी मिल सकती है। कोई भी फैसला लेते समय भावनाओं की बजाय दिमाग से काम लें।

पारिवारिक मामलों में बाहरी व्यक्तियों को प्रवेश न करने दें।

क्या करें- जल में चावल दाल कर सूर्यदेव को अर्घ्य दें।

महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा

अंक 3- आत्मविश्वास बढ़ा-चढ़ा रह सकता है। पारिवारिक मामले में यात्रा संभव है। थकावट की अधिकता रह सकती है।

क्या करें- शनि देव को पीले फूलों की माला चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला

अंक 4- भाग्य कृपालु रह सकता है। आपके विरोधी अपनी योजनाओं में विफल रह सकते हैं। निर्णय लेने में जल्दबाजी और हड़बड़ी से बचें।

क्या करें- गणेश भगवान के देसी घी का दीपक कर गुड़ का भोग लगाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा

अंक 5- निकट मित्रों के साथ चला आ रहा मनमुटाव समाप्त हो सकता है। पारिवारिक तनाव में कमी आ सकती है। सुस्ती रह सकती है।

क्या करें- हलवे का दान करें।

महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम

अंक 6- साझेदारी में चल रहा काम लाभ दे सकता है। यदि यह साझेदारी किसी स्त्री के साथ या स्त्री के नाम से है तो लाभ का प्रतिशत अधिक रह सकता है। गरिष्ठ भोजन से बचें।

क्या करें- शिवलिंग पर मीठा दूध चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद

अंक 7- विद्यार्थियों के लिए परीक्षा संबंधी अटकाव दूर हो सकता है। पैसे की कमी के कारण नया काम शुरू होने में बाधा आ सकती है। लोगों की व्यर्थ आलोचना से बचें।

क्या करें- हनुमानजी को सरसों के तेल में घुला सिंदूर चढ़ाएं।

महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल

अंक 8- सरकारी पक्ष से सामंजस्य बनाकर चलें। अधिकारी आपसे खुश रह सकते हैं। माइग्रेन के मरीज खास सावधानी रखें।

क्या करें- गजेन्द्र मोक्ष का पाठ करें।

महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला

अंक 9- अपनी खास योजनाओं के लिए प्लान-बी तैयार रखें। दान-पुण्य में रूचि बढ़ सकती है। निकट के संबंधों में प्रेम बढ़ सकता है।

क्या करें- गाय को रोटी दें।

महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


June 15, ank rashifal, Monday ank rashifal, somwar ka rashifal, ank jyotish, numerology, daily rashifal, aaj ka rashifal

from Dainik Bhaskar
https://ift.tt/30LXaG5

No comments:

Post a Comment

कैसे तोड़ें ? - मन और जगत के बंधन को || How to break the bond between mind and world?

श्री राम जय राम जय जय राम श्री राम जय राम जय जय राम  सच्चिदानंद भगवान की जय। सनातन धर्म की जय।  अभी-अभी आप बहुत सुंदर कथा सुन रहे थे। मेरे क...